
डेढ़ लाख रुपए कीमत के अवैध चरस के साथ महिला व हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने चरस तस्करी में लिप्त एक महिला व एक हिस्ट्रीशीटर को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डेढ़ लाख रुपए कीमत का 1 किलो 400 ग्राम अवैध चरस और पांच हजार रुपए की नकदी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सत्येंद्र उर्फ सिकंदर पुत्र राजपाल निवासी आर्य नगर पिलखुवा और शशि पत्नी भरत उर्फ़ भारत निवासी आर्य नगर पिलखुवा है। सतेंद्र के खिलाफ 13 मुकदमे दर्ज है जो हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने मंगलवार को हापुड़ कोतवाली में पत्रकारों को बताया कि पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। तभी उसने महिला समेत दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से पुलिस ने 1 किलो 400 ग्राम अवैध चरस बरामद की है जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है। गिरफ्तार किया गया सत्येंद्र बेहद शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर में चोरी, ड़केती, हत्या, आर्म्स एक्ट आदि के करीब एक दर्जन से अधिक उपयोग पंजीकृत है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। बताया जा रहा है कि आरोपी अवैध चरस लाकर बेचते थे और आर्थिक मुनाफा कमाते थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838
























