
धौलाना रजिस्ट्री कार्यालय की खिड़की तोड़कर भीतर घुसा संदिग्ध
हापुड़, सीमन /मोहम्मद आमिर(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र में स्थित धौलाना तहसील में रजिस्ट्री कार्यालय में बीती रात एक संदिग्ध घुस आया। खिड़की तोड़कर संदिग्ध भीतर दाखिल हुआ जिसने दराज आदि को खंगाला। हालांकि लैपटॉप आदि मौके पर सुरक्षित मिले। धौलाना थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि किसी प्रकार की चोरी नहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मामला रविवार की रात का बताया जा रहा है। जब संदिग्ध रजिस्ट्री कार्यालय की खिड़की का शीशा तोड़कर भीतर दाखिल हुआ। इस दौरान दराज और दस्तावेजों को खंगाला। सोमवार की सुबह जब कर्मचारी रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे तो टूटा शीशा देख उन्होंने तुरंत पुलिस और उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। धौलाना थाना प्रभारी का कहना है कि मौके से किसी प्रकार की चोरी नहीं हुई है। हालांकि दराज के साथ छेड़छाड़ हुई है। फिलहाल जांच जारी है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

































