
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):आज भारतीय किसान यूनियन संघर्ष (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष हापुड़ राजेंद्र प्रधान के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को देखते हुए तहसील मुख्यालय गढ़मुक्तेश्वर का घेराव किया गया जिसमें मौके पर उप जिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर को ज्ञापन सौंपा गय।
- विद्युत विभाग द्वारा लोगों के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे है। भाकियू संघर्ष अराजनैतिक इसका पूर्ण रूप से विरोध करती है। अगर किसी के भी घर पर स्मार्ट मीटर लगाने की कोशिश की गई तो हमारा संगठन आंदोलन करने के लिए मजबूर है।
- जनपद की दोनों चीनी मिले सिंभावली व ब्रजनाथपुर शुगर मिलो द्वारा किसानों का करोड़ों रुपए बकाया गन्ना भुगतान अभी तक नहीं किया गया। शीघ्र ही किसानों का गन्ना भुगतान कराया जाए।
- आवारा पशुओं के कारण प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं एवं आम जन मानस को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है जल्द उचित समाधान हो।
- किसान को राशन कार्ड बनवाने व नाम जुड़वाने के लिए तहसील के 10-10 बार चक्कर काटने के बाद भी किसान के काम को तहसील प्रशासन प्राथमिकता नहीं देता किसान की समस्या को अनदेखा न करा जाएं।
- किसान आयोग का गठन हो।
- कोटला खादर में भूमाफियों ने किसानों की जमीनों पर अवैध कब्जे किए हुए है। जल्द किसानों की जमीनों का कब्जा मुक्त कराया जाए और भूमाफियों के खिलाफ़ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010





























