
थार में तोड़फोड़ करने के मामले में तीन सगे भाई समेत चार पर मुकदमा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव बडौदा सिहानी में दबंगों ने गांव में सरेआम जमकर टांडव मचाया और थार में तोड़फोड़ की। ग्रामीणों के सहयोग से गाड़ी में युवक के साथ भी मार पिटाई की। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मामले से जुड़ी लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया।
भूरे खान पुत्र यासीन निवासी बझेड़ा कला ने थाने में तहरीर देते हुए हाशिम, अब्दुल्ला व मुसरत पुत्रगण जब्बार तथा फुरकान निवासीगण बडोड़ा सिहानी हाफ़िज़पुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 1 अगस्त को लाइनमैन हाशिम को भूरे के पिता यासीन ने फोन करके तार जोड़ने के लिए बुलाया था। हाशिम आया और तार जोड़ने से मना करने लगा। लाइनमैन ने तार जोड़ने की बहुत गुजारिश की लेकिन हाशिम ने तार नहीं जोड़ा और वहां से चला गया। 5 अगस्त को बिजली विभाग की पूरी टीम आई जिसमें हाशिम भी था। उन्होंने कहा कि तार क्यों नहीं जोड़ा तो इस पर लाइनमैन ने कहा कि पहले बिजली का बिल जमा करो उसके बाद ही लाइन जुड़ेगी। भूरे अपनी थार गाड़ी में सवार होकर बिजली का बिल जमा करने के लिए जा रहा था। सपनावत गांव से ही हाशिम बाइक से उसकी पीछे लग गया और गांव में फोन कर दिया जिसके बाद जैसे ही गाड़ी उसke गांव में पहुंची तो गाड़ी के आगे बग्गी लगाकर गाड़ी को रोका और गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। मौके पर हाशिम पहुंचा जिसने उसकी गर्दन पकड़ ली और पलास से मुंह पर वार किया। इसी बीच फुरकान आया जिसने फलसा लेकर हमला किया। उसने गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। इस दौरान हाशिम के अन्य साथी और भाई मौके पर पहुंचे और गाड़ी में तोड़फोड़ की। भूरे को जमकर पीटा जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने भूरे को अस्पताल पहुंचाया और मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


























