
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भमेड़ा में शनिवार को एक कक्षा के लेंटर का कुछ प्लास्टर अचानक नीचे आ गिरा। इस दौरान कुछ बच्चे कक्षा में बैठे हुए थे। बताया जा रहा है कि दो बच्चे मामली रूप से चोटिल हो गए। वहीं इस घटना से अभिभावकों में नाराजगी है जिन्होंने मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
बताया जा रहा है कि कक्षा पांचवी के बच्चे क्लास में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे कि तभी अचानक कक्षा की छत का कुछ प्लास्टर नीचे आ गिरा। नीचे बैठे बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। दो छात्र इस दौरान चोटिल हो गए। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। मामले की जानकारी मिलने पर अन्य शिक्षक भी मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया।
मोबाइल का लाइव एक्सपीरियंस कर सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर से खरीदें: 8755132651

























