HPDA के 13 प्रस्ताव पास












HPDA के 13 प्रस्ताव पास

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की मेरठ में सम्पन्न हुई बैठक में 15 में से 13 प्रस्ताव पर सहमति बन गई।हापुड पिलखुआ विकास प्राधिकरण की 72 वीं बोर्ड बैठक में 15 प्रस्ताव रखे गए। जिनमें से 13 प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।

विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक शुक्रवार को मेरठ में मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद की अध्यक्षता में हुई, इसमें 15 में से 13 प्रस्तावों को हरी झंडी मिल गई है। दो प्रस्तावों को पुनः अवलोकन कर अगली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बैठक में आनंद विहार के ब्लॉक-एच में अर्द्धनिर्मित फ्लैटों का आठ साल बाद निस्तारण होने जा रहा है। इन्हें केंद्र सरकार की एनबीसीसी संस्था को सौंपा जाएगा, जो उक्त भवनों का विक्रय करते हुए इन्हें नया रूप देगी।

भू-परिवर्तन के छह में से पांच प्रस्ताव को पास किया गया। गांव दोयमी में आवासीय भू-उपयोग से कृषि भू-उपयोग में परिवर्तित का प्रस्ताव पास नहीं हुआ। इसके साथ प्राधिकरण की समस्त परियोजनाओं के लिए इंजीनियरिंग कंसलटेंट व थर्ड पार्टी क्वालिटी इंस्पेक्शन का प्रस्ताव भी पास नहीं हुआ। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पास हुए।


गाड़ी में लगवाएं धांसू व दमदार ऑडियो सिस्टम: 7417116804







  • Related Posts

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित एकेपी कॉलेज के पीछे शीतला माता मंदिर के पुजारी की पत्नी…

    Read more

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    🔊 Listen to this अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम के गढ़ के अधिशासी अभियंता सूर्य…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि
    error: Content is protected !!