
पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी व हेड कांस्टेबल को किया निलंबित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने लापरवाही बरतने व शिकायत पर कार्रवाई न करने के मामले में हरोड़ा मोड चौकी प्रभारी विनोद कुमार और बीट हेड कांस्टेबल कपिल देव को डीआईजी के आदेश के बाद निलंबित कर दिया है। मामले ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। वहीं डीआईजी से की गई शिकायत के बाद जांच के दौरान एक आरोपी को अवैध शराब की बिक्री करते हुए दबोचा है।
थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव पंचायत क्षेत्र के राजपुर मजरा में गांव हिम्मतपुर का धर्मवीर उर्फ बबली अवैध शराब की बिक्री में लिप्त है जिसकी शिकायत चौकी प्रभारी हरोड़ा मोड़ दरोगा विनोद कुमार और बीट हेड कांस्टेबल कपिल देव से की गई थी लेकिन मामले में दोनों पुलिसकर्मियों ने लापरवाही बरती। इसके बाद शिकायत डीआईजी कलानिधि नैथानी से की गई तो उन्होंने एसपी को प्रकरण की जांच सौंपी। इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं स्वाट टीम ने बबली को हाईवे के किनारे अवैध शराब बेचते रंगे हाथों दबोचा है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010































