
हापुड़: भव्य कांवड़ सेवा कैंप में अभी तक 5,000 से अधिक कांवड़ियों की सेवा की
हापुड़, सीमन/पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की फ्री गंज रोड पर तहसील चोपला के पास कचहरी गेट पर भव्य कांवड़ सेवा कैंप का आयोजन किया गया है जहां कांवड़ियों की सेवा लगातार की जा रही है। 18 जुलाई से शुरू हुआ यह कैंप 22 जुलाई तक चलेगा जिसमें अभी तक 5,000 से अधिक शिव भक्तों की सेवा का अवसर सेवादारों को मिला है। श्रद्धालुओं के लिए यहां ठहरने, विश्राम करने, भोजन करने, ठंडा पानी, स्नान, शौच आदि की व्यवस्था की गई है। इसी के साथ 24 घंटे चिकित्सक बैठे हैं जोकि शिव भक्तों की सेवा में लगे हुए हैं।
इस भव्य कांवड़ सेवा कैंप का आयोजन संजय गुप्ता निर्दोष टायर वाले, अशोक कुमार कबट्टे वाले, मनवीर सिंह ठेकेदार, मोहित बंसल द्वारा किया गया है। संजय गुप्ता निर्दोष टायर वालों ने बताया कि आस्था का सैलाब सड़कों पर उमड़ रहा है। श्रद्धालु धार्मिक स्थलों से जल लाकर भगवान भोले का जलाभिषेक करेंगे। काँवड़ियों की सुविधा को देखते हुए यहां वाईफाई आदि की व्यवस्था की गई है। उन्होंने अपील की कि शांति के साथ धार्मिक यात्रा को पूर्ण करें।
इस भव्य कांवड़ सेवा कैंप में झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी है। हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष एडवोकेट संजय कंसल, सचिव एडवोकेट वीरेंद्र सैनी, संजीव कुमार, कार्तिक गोड़, ऋतिक त्यागी, एकलव्य सिंह सहारा आदि का पूर्ण सहयोग रहा।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264



























