
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित तुलाराम की धर्मशाला में दो दिवसीय एसथेटिक दीवाज़ एग्जीबिशन का आयोजन किया गया जहां 20 से अधिक स्टॉल्स लगाए गए। बड़ी संख्या में खरीदार एग्जिबिशन में पहुंचे और जमकर खरीदारी की। एग्जीबिशन की संचालिका प्रियंका ने बताया कि एग्जीबिशन काफी अच्छी रही। काफी अच्छा कारोबार रहा। यह एक ऐसा मंच था जहां लोगों ने एक ही छत के नीचे अपनी जरूरत का सामान खरीदा। आगे भी इस तरह की एग्जीबिशन का आयोजन समय-समय पर करते रहेंगे।
एग्जीबिशन में हाउसहोल्ड, क्लॉथिंग, हैंडबैग, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, सिल्वर ज्वेलरी, राखी, डेकोरेटिव आइटम्स, हैंडबैग आदि के स्टॉल्स लगाए गए जहां हापुड़ ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र के लोग भी पहुंचे और ट्रेंडी आइटम्स को खरीदा।
CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695






























