
पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन सृजन अभियान प्रभारी पूर्व सांसद कुवंर दानिश अली हापुड़ पहुंचे
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):पश्चिमी उत्तर प्रदेश संगठन सृजन अभियान के प्रभारी और पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली, रामपुर से पूर्व विधायक और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव और संगठन सृजन अभियान के सह प्रभारी संजय कपूर का जिला कांग्रेस कार्यालय हापुड पहुंचने पर कांग्रेस जनों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
हापुड जिलाकमेटी के पदाधिकारियों और ब्लॉक अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कुंवर दानिश अली ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पूरे यूपी में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा हैं। जिला कमेटी से लेकर ब्लॉक अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष से लेकर ब्लॉक कमेटी और उनके प्रभारी बनाने का कार्यक्रम सफल हो चुका हैं।उन्होंने कहा कि 16 जुलाई को मेरठ में पश्चिमी जोन की बैठक होनी हैं। जिसमें 14 जिलों के जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों को अपने अपने जनपदों की ब्लॉक कमेटी, मंडल संयोजन और न्याय पंचायत अध्यक्षों की रिपोर्ट कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को सौंपनी हैं।
इस दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह, जिला कॉर्डिनेटर अवनीश काजला, अरविंद शर्मा, सैय्यद अयाजुद्दीन,चमन शर्मा, बिजेंद्र त्यागी, डॉक्टर फराहीम, विक्की शर्मा, इकबाल प्रधान, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, जितेंद्र सिंह, फुरकान कुरैशी, पूरनमल आनंद, राहुल शर्मा, यशपाल ढिल्लो, सुखपाल गौतम, रवींद्र गुर्जर, सुमित कुमार, अरुण चौधरी, सुबोध शास्त्री, सविता गौतम, रवींद्र शर्मा, नौशाद चौधरी एडवोकेट, हरिओम चौहान,आई सी शर्मा, कपिल शर्मा, अनुज कुमार एडवोकेट,गुलफाम कुरैशी,सुबोध शास्त्री,गोपाल भारती आदि मौजूद रहे।
लिवगार्ड की दमदार बैटरी खरीदने के लिए संपर्क करें: 6396202244






























