
👁 0 views Views
“कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद में मुकम्मल व्यवस्था”
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने उचित प्रबंध किए हैं। जनपद हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि जिले में मुकम्मल व्यवस्था की गई है। जनपद को 5 ज़ोन, 17 सेक्टर और 42 सब-सेक्टर में बांटा गया है। साथ ही 21 अस्थाई चौकियां बनाई गई है। 1500 से अधिक पुलिसकर्मी, अधिकारी सुरक्षा बल कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए लगे हुए हैं तो वहीं 600 से अधिक कैमरों से पल-पल की गतिविधि पर निगाह रखी जा रही है। पुलिस-प्रशासन हर तरह से मुस्तैद है।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601






























