
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में किराए के मकान में रह रहे एक भाई ने भाई की गुरुवार की दोपहर दाव से गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने 35 वर्षीय विजय सिंह निवासी ग्राम मोहम्मद पुर खुड़लिया के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। मामला लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है।























