
भाकियू अराजनैतिक का विस्तार
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बुधवार को मासिक बैठक जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर के नेतृत्व में सिंभावली में हुई जिसकी अध्यक्षता जिला संरक्षक कटार सिंह व संचालन रामकुमार आर्य ने किया। संगठन विस्तार करते हुए पवन फौजी सलारपुर को सिंभावली ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया और बिजेंद्र अधाना को युवा ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। सिंभावली मील का गन्ना भुगतान न होने के कारण मिल का रखबा काटा जाए, इस पर निर्णय लेकर अन्य चीनी मिलों को दिया जाए।साथ में जितेंद्र नागर, जोगिंदर मावी, विनोद तोमर, ओपी भाटी, संजय यादव, डॉ० फिरासत अली, विनीत कुमार, यशवीर नागर, इंद्रजीत सिंह, यशपाल हूण, रिंकू हूण, सुनील, रूपराम, इंद्रजीत प्रधान, सुरेंद्र नागर, सुशील सरदार जी, अनिल हूण, कमल, डा० रकम, जयपाल, दुष्यंत, लाला भड़ाना, आदि उपस्थित थे।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601

































