
👁 0 views Views
सस्पेंड चल रहे लेखपाल ने खाया ज़हर
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): सस्पेंड चल रहे लेखपाल सुभाष मीणा ने बुधवार को तहसील धौलाना के परिसर में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में सस्पेंड चल रहे लेखपाल को अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया जिसका उपचार अभी भी जारी है।
कुछ दिन पूर्व लेखपाल सुभाष मीणा की शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी हापुड़ ने लेखपाल को सस्पेंड किया था। सस्पेंड होने से लेखपाल आहत हो गया जिसने बुधवार को धौलाना तहसील परिसर में जहर खा लिया जिसे आनन-फानन में रामा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

































