
व्यक्ति को थप्पड़ मारते दरोगा की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में रास्ते के विवाद में गांव औरंगाबाद पहुंचे दरोगा महंतराज ने एक व्यक्ति को सरेआम थप्पड़ मार दिया। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
मामला मंगलवार का बताया जा रहा है जब सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामले में दरोगा महंतराज गांव औरंगाबाद पहुंचे तभी एक व्यक्ति वहां से जाने लगा तो दरोगा महंत राज ने उसे सभी के सामने थप्पड़ जड़ दिया। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
जानिए क्या है पूरा मामला:
दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। यदि वीडियो को गौर से सुना जाए तो पता चलेगा कि यह मामला तालाब की भूमि से जुड़ा है। जहां कुछ लोगों ने अपना सामान अवैध रूप से रखा हुआ है। जिस व्यक्ति को दरोगा ने थप्पड़ मारा उस व्यक्ति का भी सामान तालाब के रास्ते पर रखा हुआ है। जब दरोगा ने व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया तो वह लेखपाल को बुलाने की बात करने लगा। लेखपाल ने फोन पर दरोगा को बताया कि तालाब की भूमि पर कोई भी अपना सामान नहीं रख सकता, यह अवैध है। इतनी बात सुनने के बाद व्यक्ति वहां से जाने लगा तो दरोगा अपना आपा खो बैठे जिन्होंने व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


































