
भयंकर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, तीन घायल
हापुड,सीमन/अमित कुमार(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के अन्तर्गत मंगलवार रात करीब 9:20 बजे हापुड़ के बछलौता फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। गढ़मुकतेशवर से दिल्ली की ओर जा रही एक तेज़ रफ्तार टोयोटा कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, और फिर फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी साइड जा गिरी।कार में कुल 5 लोग सवार थे।
यह हादसा इतना भयंकर था कि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
3 गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को बाबूगढ़ पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुँचाया।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बाबूगढ़ महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।पुलिस ने अवरुद्ध यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया।हाईवे पर ट्रैफिक को नियंत्रित किया गया ताकि किसी अन्य वाहन को कोई नुकसान न हो। पुलिस द्वारा घटना की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार सड़क हादसे में शोएब निवासी जाफराबाद दिल्ली और फैज निवासी लक्ष्मी नगर दिल्ली की मौत हो गई। जबकि साहिल व अली निवासीगण लक्ष्मी नगर दिल्ली और हर्षित गुप्ता निवासी कृष्ण नगर दिल्ली घायल हो गए जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गाड़ी उत्तराखंड के नैनीताल से दिल्ली जा रही थी जो रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गई।























