
गांव वझीलपुर में बिजली के खम्भों पर टिका ट्रांसफार्मर गिरने को बेताब
हापुड़, सीमन/पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के पास के गांव वझीलपुर में मुख्य मार्ग के पास बिजली के खम्भों पर रखा ट्रांसफार्मर गिरने को बेताब है। तारों की बैसाखी के सहारे फिलहाल यह टिका हुआ जो कभी भी गिरकर हादसे का कारण बन सकता है। लोगों ने मामले में विभाग से कार्रवाई की मांग की है जिससे हादसे को रोका जा सके।
गांव वझीलपुर में जगह-जगह बिजली के खंभे लगे हैं। गांव में ही सड़क किनारे दो खम्भों के सहारे एक ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। यह दोनों खंभे दिन पर दिन झुकते जा रहे हैं जो कभी भी नुकसान की वजह बन सकते हैं। यदि ट्रांसफार्मर गिरा तो तारों से निकली चिंगारी से आग लग सकती है। साथ ही करंट की चपेट में भी लोग आ सकते हैं। ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग से मामले में कार्रवाई की मांग की लेकिन अभी तक इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



























