
असरा में बंदरों का आतंक,कई लोग हुए शिकार
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के पास के ग्राम पंचायत असरा में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा,ये बंदर आए दिन किसी न किसी व्यक्ति या बच्चे पर हमला कर देते हैं।
मंगलवार, 8 जुलाई 2025 को प्राइमरी स्कूल के सफाई कर्मचारी जैसे ही वहां पहुंची तो स्कूल का गेट खुलते ही बंदर उस पर टूट पड़े। छोटे-छोटे बच्चे होने का शोर सुनकर गांव के ही अशोक पुत्र कांति जैसे ही बचाने गए बंदरों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और नाखून मारकर व कई जगह काट कर उन्हे घायल कर दिया।ग्रामीणो ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान सोहनवीर सिंह को दी। प्रधान ने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग की है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी


























