एटीएम कार्ड बदलकर करता था ठगी, पुलिस ने दबोचा












एटीएम कार्ड बदलकर करता था ठगी, पुलिस ने दबोचा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना पिलखुवा पुलिस ने लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 20 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि माहेश्वरी कॉलोनी निवासी रीता त्यागी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि 27 जून की दोपहर को पुत्र वधु के एटीएम कार्ड से गली के बाहर स्थित एक बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने गई थी। इस दौरान वहां पहले से दिन अंजान व्यक्ति खड़े होकर बात कर रहे थे। एटीएम के अंदर जाकर रुपये निकालने का प्रयास किया, तो रुपये नहीं निकले थे।

रविवार की देर रात को बस अड्डा चौकी प्रभारी परवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी दिल्ली थाना मंडावली फाजलपुर निवासी वैभव गोयल है। उसने पूछताछ में बताया कि अपने साथियों के साथ मिलकर एटीएम के बाहर लोगों को बातों में लगाकर उनका एटीएम पिन देखकर कार्ड को बदल कर रुपये निकाल लेते है। जिससे उनको आर्थिक लाभ होता है।

CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695











  • Related Posts

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला, NH-9 हाईवे पर स्थित जैन शिकंजी के संचालक ने सभी क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को होली…

    Read more

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    🔊 Listen to this कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चोपला स्थित…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    लोन दिलाने के बहाने दर्जनों महिलाओं को ठगा

    लोन दिलाने के बहाने दर्जनों महिलाओं को ठगा

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली
    error: Content is protected !!