बंधक बनाकर युवती से तीन ने किया गैंगरेप, इंजेक्शन लगाकर की घिनौनी हरकत












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़िता को रातभर बंधक बनाकर रखा और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता रात भर तड़पती रही। अगले दिन सुबह आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और गांव के रास्ते पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने दरिंदगी के बारे में परिजनों को अवगत कराया तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दो नामजद समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।मामला पांच जुलाई की रात करीब 10:00 बजे के आसपास का है जब गांव पसवाड़ा निवासी मनीष चौहान ने फोन कर युवती को बुलाया। इसके बाद अपने साथी बाबू के साथ बाइक पर बैठकर युवती को बेहला-फुसला कर गांव के बाहर पसवाड़ा रोड पर ले गए जहां एक जंगल में पीड़िता को बंधक बनाया और उसकी दोनों बाजू में इंजेक्शन लगाए। दोनों आरोपियों ने अपने अज्ञात साथी को भी बुला लिया। उसके बाद तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। रात भर पीड़िता तड़पती रही। छह जुलाई की सुबह आरोपी मनीष ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और उसे गांव के रास्ते पर छोड़कर फरार हो गए। परिजनों को जब मामले की जानकारी हासिल हुई तो उनके होश उड़ गए। आरोपियों ने इस दौरान पीड़िता को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। साथ ही जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने दो नामजद समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!