
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ आरपीएफ ने नकली टिकट बेचने वाले को पकड़ा है। एएसआई अंजेश कुमार ने मुखबीर की सूचना पर एक व्यक्ति को पकड़ा जो ई-टिकटों का अवैध बिजनेस कर रहा था। सूचना पर गुलावठी मसूरी रोड पर दुकान पर छापा मारा जिस पर श्याम चौधरी पुत्र कुवर पाल निवासी गांव हसनपुर धौलाना की दुकान से 14 नकली टिकट बरामद कर उसका लैपटॉप और प्रिंटर भी कब्जे में ले लिया। उसके बाद 143 रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया।





















