
विद्युत पोल में उतरा करंट,मवेशी की मौत
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के मौहल्ला चैनापुरी में सोमवार को बिजली के एक पोल में उतरे करंट से एक मवेशी की मौत हो गई।
बारिश के समय बिजली पोल में करंट उतरने से एक पालतू जानवर उसकी चपेट मे आ गया जिस वजह से उसकी की मौत हो गई।सूचना पर
बिजली विभाग का कोई अधिकारी मौक़े पर नहीं आया जिस से लोगो में गुस्सा व्याप्त है।
आजाद समाज पार्टी कांशीराम के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आसिफ़ मलिक ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण यहाँ कभी भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।विद्युत पोल को बरसात में पालीथीन से लपेटने का आदेश है परन्तु विभाग इस ओर ध्यान नही दे रहा है।
ज्ञात हो कि श्रावण मास चल रहा है और इसी रास्ते से शिव भक्त गंगाजल लेकर अपने अपने गंतव्य तक जाते हैं।नागरिको की मांग है कि जिला प्रशासन और बिजली विभाग को तत्काल मामले में संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करनी चाहिए और लोगो की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



























