
हापुड़: कड़ी मेहनत के साथ विभोर मित्तल ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सीए की परीक्षा के परिणाम रविवार को जारी हो गए जिससे परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे हैं। हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित महेश पुरी निवासी विभोर मित्तल पुत्र विकास मित्तल ने सीए की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। विभोर मित्तल के पिता विकास मित्तल पोस्ट ऑफिस में एजेंट है जिन्होंने बताया कि उनके पुत्र ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ा परिश्रम किया है। विभोर मित्तल की मां गीता मित्तल भी पोस्ट ऑफिस में एजेंट है। गीता मित्तल ने बताया कि दिन रात एक कर उनके पुत्र ने इस मुकाम को हासिल किया है। बताते चलें कि विभोर मित्तल ने 2017 में 12वीं क्लास दीवान पब्लिक स्कूल से कॉमर्स स्ट्रीम से 93.8% अंक के साथ उत्तीर्ण की है। 2020 में एसएसवी डिग्री कॉलेज से बीकॉम और पहली डिवीजन के साथ 2022 में एमकॉम उत्तीर्ण की है।
स्टोर 99 मिनिमॉल मोदीनगर रोड हापुड़ से खरीदें सामान: 8191820867

























