
विवाहिता को लहूलुहान करने के मामले में आठ ससुरालियों पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव भीखनपुर की एक विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने पीट-पीट कर घायल कर दिया जो लहूलुहान अवस्था में थाने पहुंचे और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुष्पा उर्फ धानी ने बताया कि उसकी शादी ललित से करीब छह साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे, उसे प्रताड़ित करते। पांच जुलाई को पति ललित, ससुराल पक्ष के अशोक, रूबी, रिंकू, अंजलि, सुनीता, विनोद, अमन ने दहेज की मांग की और उसे बेरहमी से पीटा। इसके बाद वह लहूलुहान हो गई जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ओमेगा ई-रिक्शा 2025 के नए मॉडल्स खरीदें, 3 साल की लिथियम बैटरी की वारंटी: 7906867483

























