
बाबूगढ़: दिनदहाड़े मकान में चोरी करने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने दिनदहाड़े एक मकान में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। लाखों रुपए चुराकर फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बाबूगढ़ क्षेत्र की गांव मुदाफरा की रहने वाली कुंतेश ने बताया कि 25 जून की दोपहर वह अपने घर का ताला लगाकर बैंक गई थी। तभी चोर आए जिन्होंने मकान में दिनदहाड़े घुसकर लाखों रुपए के आभूषण, हजारों रुपए चोरी कर लिए। जब महिला वापस लौटी तो बिखरा सामान देख उसके होश उड़ गए। महिला का दावा है कि यह चोरी उसके जेठ के पुत्र गौरव ने की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)

























