
हापुड कलेक्ट्रेट पर 11 जुलाई को होगा धरना,प्रदर्शन
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन ने लोगो से आह्वान किया है कि वे 11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस पर हापुड़ में भी ज़िला कलेक्टरेट पर धरने प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुँचे।
जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन की कार्यकारिणी की एक मीटिंग विजय पाल आर्य की अध्यक्षता में जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर के आवास जवाहर गंज हापुड़ पर की गयी।बैठक में राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि देश में सख़्त जनसंख्या नियंत्रण क़ानून बनाया जाये।मांग के समर्थन में बड़ी संख्या में 11 जुलाई को लोग कलेक्टरेट पहुँचे।
बैठक में कटार सिंह गुर्जर ,गुलशन त्यागी,सुन्दर कुमार आर्य,इश्वर कुमारी सिसोदिया ,महेन्द्र कुमार जिला ,बिजेंद गुर्जर सबली, शशि गोयल ,दुर्गेश तौमर, राजकुमार शर्मा, रामपाल जाटव, विजय मित्तल नगर अध्यक्ष, अनिल गुप्ता ,लाखन सैनी , विजयपाल चौधरी,ओमप्रकाश,अमरेश तयागी ,जयप्रकाश शर्मा सहित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आए हैं स्विमिंग क्लासेस: 7830068069

































