
भैंसा दौड़ से मना करने पर युवक पर की फायरिंग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बछलौता में भैंसा दौड़ से मना करने पर एक युवक के साथ गांव के ही तीन लोगों ने गाली-गलौज कर मारपीट की। विरोध करने पर तमंचे से तीन राउंड फायरिंग भी की। गनीमत रही किसी को गोली नहीं लगी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बछलौता गांव के रहने वाले ज्ञानवीर ने बताया कि 25 जून की रात करीब 8:00 बजे गांव के ही विकास ने उनके भतीजे कार्तिक को फोन करके भजनपुरा चौराहे पर भैंसा दौड़ के लिए बुलाया। कार्तिक वहां पहुंचा लेकिन उसने भैंसा दौड़ में हिस्सा लेने से साफ मना कर दिया जिससे विकास, सचिन उर्फ चीनू और उसके अज्ञात साथी को यह बात हजम नहीं हुई। गुस्से में आकर तीनों ने कार्तिक के साथ गाली-गलौज की और उसके साथ मार पिटाई की। कार्तिक वहां से भाग निकला और रात 9:00 बजे अपने घर पहुंचा। पीछे-पीछे आरोपी भी बाइक पर सवार होकर कार्तिक के घर तक पहुंच गए जिन्होंने कार्तिक को फोन करके बुलाया। जैसे ही कार्तिक घर के बाहर आया तो आरोपियों ने तीन राउंड फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुन लोगों में दहशत मच गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुराना लेडीज पर्स, लिपस्टिक, इयररिंग, टॉपस, नेलपेंट लाओ छूट के साथ नया खरीद कर ले जाओ: 7055526511































