दो नवजातों की मौत के मामले में जांच हेतु टीम गठित










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के सिखेड़ा सीएचसी में हुई दो नवजातों की मौत के मामले में सीएमओ हापुड़ डॉ. सुनील कुमार त्यागी ने टीम का गठन किया है। इस टीम में सीएमओ स्वयं नेतृत्व कर रहे हैं जिनके साथ एसीएमओ और डीपीएम भी शामिल हैं। सतीश कुमार ने बताया कि दो महिलाओं का जब प्रसव कराया जाना था तभी बिजली चली गई। एक का प्रसव दिन में हुआ तो लाइट चली गई और दूसरे का रात में ही हुआ। बताया जा रहा है कि नर्स ने मोबाइल फोन की रोशनी में ही प्रसव कराया। इस दौरान दोनों महिलाओं ने बेटों को जन्म दिया लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण और बिजली बिल गुल होने के कारण ऑक्सीजन भी नहीं मिल सकी जिसकी वजह से दोनों नवजातों को जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।
कुचेसर चौपला और मुबारकपुर की दो महिलाओं को सोमवार शाम गढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया था। रात 9:00 बजे बिजली चली गई और मोबाइल फोन की रोशनी में प्रियंका व अन्य महिला का प्रसव कराया गया। दूसरी महिला का भी प्रसव कराया गया। दोनों ने बेटों को जन्म दिया। उचित व्यवस्था न होने के कारण दोनों को रेफर किया गया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं सीएमओ हापुड़ डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन है। मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है जिसमें वह स्वयं है। उनके साथ एसीएमओ और डीपीएम भी टीम में शामिल है। एक नवजात को एएलएस और दूसरे को 108 एंबुलेंस से रेफर किया गया था। बताया जा रहा है कि एक के गले में अवरनाल लिपटी हुई थी। मामले की जांच जारी है।

Raymond चाहिए तो The Raymond Shop पक्का बाग हापुड़ आईए: 9149331926, 9149343854







  • Related Posts

    चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ

    🔊 Listen to this चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में चाइनीज़ मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध और इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से…

    Read more

    रामनिवास विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के रामनिवास स्मारक बालिका इन्टर कालिज परिसर में सोमवार को विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ

    चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ

    रामनिवास विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन

    रामनिवास विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन

    बाबूगढ़: मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत

    बाबूगढ़: मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत

    तमंचेधारी को मिला दंड

    तमंचेधारी को मिला दंड

    दहेज लालची पति गया जेल

    दहेज लालची पति गया जेल

    हापुड़: दबंगों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़

    हापुड़: दबंगों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़
    error: Content is protected !!