कार सवार पर किया दबंगों ने हमला, गाड़ी का शीशा तोड़ा












कार सवार पर किया दबंगों ने हमला, गाड़ी का शीशा तोड़ा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के तगासराय के रहने वाले पंकज त्यागी के बेटे की कार पर बाइक सवार दो युवकों ने डंडे से हमला कर दिया जिससे उसका बेटा बाल-बाल बच गया। कार का शीशा टूट गया। इस संबंध में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पंकज त्यागी ने बताया कि उनका बेटा रविवार की दोपहर करीब 2:30 बजे गाड़ी से बुआ को लेने असौड़ा गांव के पास हर्ष विहार कॉलोनी में जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि हर्ष विहार मोहल्ले में पहुंचने पर बाइक सवार दो युवकों ने पुरानी रंजिश में उनके पुत्र की गाड़ी पर डंडे से हमला कर दिया जिसमें उनका बेटा बाल-बाल बच गया। वहीं डंडा लगने से गाड़ी का शीशा भी टूट गया। उनके पुत्र ने किसी तरह कार को भगाया। पीड़ित ने बुआ के घर में छिपकर अपनी जान बचाई। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!