हापुड में मनाई गई देवर्षि नारद जयंती












हापुड में मनाई गई देवर्षि नारद जयंती

हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में रविवार को विश्व संवाद केंद्र द्वारा आयोजित नारद जयंती व हिन्दी पत्रकारिता दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर के पत्रकार और सोशल मीडिया पर सक्रिय लोगों ने सहभागिता की।

सभागार में आयोजित कार्यक्रम में युद्धकाल में पत्रकारिता विषय पर गहन चर्चा हुई। इस विषय पर प्रकाश डालते हुए मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए स्तम्भ लेखक और राष्ट्रीय सुरक्षा व सामरिक विषयों के विशेषज्ञ दिव्य कुमार ने कहा कि महर्षि नारद मुनि युद्ध कला की नीति के भी बहुत बड़े ज्ञाता थे। उन्होंने कहा कि आज का युद्ध सिर्फ हथियारों का ही नहीं सूचनाओं का भी है और आने वाले समय में पत्रकारों की भूमिका और भी बढ़ने वाली है।

 इस मौके पर अतिथि वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचार प्रमुख पंकज शर्मा ने कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया भी पत्रकारिता का हिस्सा बन गया है। सोशल मीडिया पर डाली जाने वाली सूचना या समाचार का भी समाज पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए सोशल मीडिया का उपयोग भी राष्ट्र और समाज के हित को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन उत्तम सिंह ने किया।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में हापुड के सामाजिक कार्यकर्ता संजय त्यागी ने कहा कि पत्रकारों को अपने कार्य को पूरी मेहनत और निष्ठा से करना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित हुए पत्रकार बंधुओं का अभिवादन किया। इस मौके पर मुख्य रूप से लवीश कुमार, पंकज कुमार, संजीव, मोहित, सुधांशु माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।

कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601











  • Related Posts

    अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ ने खेली होली

    🔊 Listen to this अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ ने खेली होली हापुड़, सीमन /अशोक तोमर(ehapurnews.com):अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ (रज़ि -3545) के अध्यक्ष/प्रधान राजेश वर्मा (लल्लू) एवं महामंत्री राहुल राणा एवं…

    Read more

    14 लाख रुपए किए मिट्टी भराव पर खर्च

    🔊 Listen to this 14 लाख रुपए किए मिट्टी भराव पर खर्च हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रॉपर्टी के कारोबारी ने मिट्टी भराव पर 14 लाख रुपए खर्च कर दिए जिस पर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ ने खेली होली

    अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ ने खेली होली

    14 लाख रुपए किए मिट्टी भराव पर खर्च

    14 लाख रुपए किए मिट्टी भराव पर खर्च

    ई-रिक्शा की बैटरी में आग लगने से मचा हड़कंप

    ई-रिक्शा की बैटरी में आग लगने से मचा हड़कंप

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान
    error: Content is protected !!