मोनाड फर्जीवाड़ा: जानिए किस आरोपी के पास थी कौन सी जिम्मेदारी? संपत्ति की जांच की उठी मांग












मोनाड फर्जीवाड़ा: जानिए किस आरोपी के पास थी कौन सी जिम्मेदारी? संपत्ति की जांच की उठी मांग

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के अनवरपुर में स्थित मोनाड यूनिवर्सिटी से एसटीएफ लखनऊ की टीम ने छापामार कार्रवाई कर फर्जी मार्कशीट, फर्जी डिग्री, फर्जी प्रपत्रों के धंधे में लिप्त चांसलर समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिसके पश्चात एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। प्रतिदिन परत दर परत खुलती जा रही है। एसटीएफ तथा पिलखुवा थाना पुलिस की जांच अभी भी जारी है। जांच में कई राज सामने आए हैं। जैसे कि मोनाड यूनिवर्सिटी के कुलपति संगठित गिरोह बनाकर लोगों के साथ फर्जीवाड़ा कर रहे थे जो लोगों को फर्जी डिग्रियां, मार्कशीट बेच रहे थे। पैसे की खातिर यह सब किया जा रहा था। जांच में पता चला है कि फर्जी डिग्रियों तथा मार्कशीट में इस्तेमाल कागज दिल्ली के एक ठिकाने से खरीदा जा रहा था। जांच का जांच का दायरा बढ़ा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संपत्ति की जांच भी विभाग की रडार पर है।

प्रकरण में 11 अभियुक्तगण क्रमशः

1. चौधरी विजेन्द्र सिंह उर्फ विजेन्द्र सिंह हुड्‌डा पुत्र सुरेशपाल निवासी 209 सिल्वरपुरी, कंकरखेडा (चैयरमेन मोनाड विश्वविद्यालय)

2. नितिन कुमार सिंह पुत्र यशवीर सिंह निवासी 19 आनन्दलोक रूड़की रोड़ मेरठ (प्रो० चांसलर मोनाड विश्वविद्यालय)

3. मुकेश ठाकुर पुत्र प्रधान सिंह ठाकुर निवासी एफ-6 कटवारिया सराय नई दिल्ली (पी०ए०ऑफ चैयरमेन मोनाड विश्वविद्यालय)

4. गौरव शर्मा पुत्र स्व० मदन मोहन शर्मा निवासी रोशनपुर डार्ली रुड़की रोड़ मोदीपुरम मेरठ (हेड़ ऑफ वेरिफिकेशन डिपार्टमैन्ट मोनाड विश्वविद्यालय)

5. इमरान पुत्र शरीफ अहमद खॉन निवासी रेलवे रोड़ हापुड़ (एडमिशन डायरेक्टर मोनाड विश्वविद्यालय)

6. अनिल वत्रा पुत्र ज्ञानचन्द डी-220 सेक्टर-47 नोएडा (एकाउण्टेण्ट मोनाड विश्वविद्यालय)

7. विपुल ताल्यान पुत्र वीरेन्द्र सिंह कोठी सादर अली हापुड़ (हेड ऑफ वेरिफिकेशन डिपार्टमेन्ट मोनाड विश्वविद्यालय)

8. कुलदीप पुत्र रवि पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी गुलावठी बलवन्तनगर बुलन्दशहर

9. सनी कश्यप पुत्र टीटू सिंह निवासी म०नं० 1315 अर्जुन नगर दिल्ली रोड़ हापुड़

10. सन्दीप कुमार उर्फ सन्दीप सहरावत पुत्र विजेन्द्र कुमार सिंह निवासी ग्राम चिरवाडी थाना चौदहट जनपद पलवल हरियाणा को गिरफ्तार किया था

11. मामले में 11वां आरोपी फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था जिसके पास से 957 खाली मार्कशीट और 798 सर्टिफिकेट बरामद हुए थे। आरोपी का नाम राजेश निवासी मुकुल कॉलोनी बल्लभगढ़ फरीदाबाद है।

आरोपियों को पसंद है लग्जरी जीवन:

आरोपियों से पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी लग्जरी जीवन जीने के शौकीन हैं जोकि लग्जरी लाइफ के लिए शॉर्टकट अपना रहे थे। आरोपियों ने तो बहुत ही कम समय में अथाह संपत्ति भी अर्जित कर ली है। टीम को आरोपियों की अवैध धन से अर्जित की गई संपत्ति की भी जांच करनी चाहिए। जारी…

जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!