टी० बी० मुक्त भारत अभियान की सफलता हेतु सामाजिक संस्था आगे आई










टी० बी० मुक्त भारत अभियान की सफलता हेतु सामाजिक संस्था आगे आई

हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): केंद्र और प्रदेश सरकार के टी० बी० मुक्त भारत अभियान में सहयोग देने के लिए जनपद हापुड़ की अनेक सामाजिक संस्थाएं आगे आई हैं, जो हर महीने टी० बी० रोगियों को प्रोटीन युक्त आहार वितरित कर अभियान में मदद कर रही है। अभियान की सहयोगी संस्थाओं में से एक संस्था है शालोम चेरिटेबल ट्रस्ट हापुड़, जो गत 9 माह से टी० बी० रोगियों को प्रोटीन युक्त आहार की पोटली वितरित कर 280 टी. बी० रोगियों को टी० बी० मुक्त किया जा चुका है। हापुड़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सोमवार को शालोम चेरिटेबल ट्रस्ट ने 72 टी बी० रोगियों को गोद ले कर टी० बी० मुक्त भारत अभियान में एक खास भूमिका अदा की है। पोषक पोटली में रोगियों को प्रोटीन युक्त आहार चना, माइग्रेन आटा आदि दिया गया है।

हापुड़ के सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सोमवार को शालोम चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से टी०बी० रोगियों के लिए प्रोटीन युक्त आहार पोटली वितरण का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील त्यागी ने बताया कि टी० बी० आज लाइलाज रोग नहीं है। जनपद में 1900 टी बी० रोगी चिन्हित किए गए हैं जिनका उपचार चल रहा है। उपचार लेने पर रोगी जल्दी ही स्वस्थ्य हो जाता है और समाज की मुख्य धारा में शामिल होकर बेहतर जीवन जीने लगता है। सोमवार को चेरिटेबल ट्रस्ट ने 70 टी० बी० रोगियों को गोद लिया है। टी० बी० के लक्षण दिखाई देने पर रोगी अस्पताल पहुंच कर चैकअप कराएं।

अब डॉ. लाल पैथ लैब्स से घर बैठे कराएं फुल बॉडी जांच 30% से 40% की छूट के साथ: 9458757038








  • Related Posts

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    🔊 Listen to this गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गौशाला से जल निकासी हेतु जनपद की दो गौशालाओं पर नाला निर्माण किया जाएगा…

    Read more

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    🔊 Listen to this यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला प्रशासन ने 18 फरवरी से शुरू होने यूपी बोर्ड परीक्षाओं की पूरी तैयारी कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली सीज

    अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली सीज

    बड़ी संख्या में भक्तों ने किया भगवान भोले का जलाभिषेक

    बड़ी संख्या में भक्तों ने किया भगवान भोले का जलाभिषेक

    गोल मार्केट के विद्युत पोल पर आग से हड़कंप

    गोल मार्केट के विद्युत पोल पर आग से हड़कंप

    सड़क हादसे में दो घायल

    सड़क हादसे में दो घायल
    error: Content is protected !!