हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com):भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जगत प्रसाद नड्डा से उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज बाल्मीकि ने मुलाकात की और तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश में होने जा रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी जाए। उत्तर प्रदेश में साथ ही उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग और अधिक मजबूत किया जाए। लखनऊ में कार्यालय को बड़ा किया जाए। स्टाफ एवं संसाधनों सहित जल्द से जल्द किया जाए ।आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों लखनऊ में सरकारी आवास और सुरक्षा भी दी जाए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भारतीय जनता पार्टी में बाल्मीकि समाज के जो वरिष्ठतम लोग हैं उनको सकारात्मक सक्रियता रही है ऐसे वरिष्ठ लोगों को प्रदेश और राष्ट्र में स्थान दिया जाए ।संगठन और सरकार में जिससे पार्टी को और अधिक लाभ हो सके। जेपी नड्डा ने आश्वासन दिया आपकी बातों पर और विषय पर गंभीरता से विचार और उनका समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। इस अवसर पर शिवम सिंह, विनील दत्त, नमन राजीव आदि थे
Nazeer (Hapur) Today’s offer : Buy 1 Get 1 Free*

































