
प्रशासन को गेहूं माफियों पर रखनी होगी निगाह
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ मंडी में अगले सप्ताह नये गेहूं की आवकें शुरु होने की उम्मीद है। हापुड़ में पुराना गेहूं 2750 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। गेहूं की आवकें बढ़ने के साथ ही गेहूं 100 रुपए तक लुढ़क सकता है। गेहूं का सरकारी समर्थन मूल्य 2425 रुपए प्रति क्विंटल है। खुले बाजार में गेहूं का दाम ऊंचा रहने की सम्भावना के मद्देनजर सरकारी गेहूं खरीद लक्ष्य पूरा होना एक टेढ़ी खीर होगा। लक्ष्य की पूर्ति के लिए जिला प्रशासन को गेहूं माफियों पर कड़ी नजर रखनी होगी, जो अभी से अफवाह फैलाने पर लगे है कि 3500 रुपए तक हो जाएगा।
हापुड़ में करीब 50 छोटी-बड़ी आटा यूनिटें है, जो जरुरत से ज्यादा गेहूं का स्टाक करती है और यह गेहूं बिचौलियों के माध्यम से किसानों से खरीद कर ट्रैक्टर ट्रालियों से आटा मिलो को भेजा जाता है। यदि जिला प्रशासन, मंडी समिति, खाद्य विभाग आटा मिलों पर निगरानी रखेगा, तो सरकार का गेहूं खरीद लक्ष्य शीघ्र पूरा होगा और राजस्व की प्राप्ति होगी।
बता दें कि जनपद हापुड़ में 32 क्रय केंद्रों के माध्यम से सरकार ने गेहूं खरीद के इंतजाम किए है। अभी तक गेहूं खरीद सैकड़ा का आंकड़ा भी पूरा नहीं कर पाई है।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838






























