धोखाधड़ी के आरोपियों को पकड़ने की मांग के साथ महिलाएं धरने पर बैठी












हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की पुरानी कलेक्ट्रेट पर महिलाएं एकत्र हुई और उन्होंने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन करते हुए मांग की कि एक गैंग सक्रिय है जो की एक प्लॉट को बार-बार बेचकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहा है। मामले में कई चक्कर काटने के बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। ऐसे में नाराज महिलाओं ने धरना देकर प्रदर्शन किया। इसके पश्चात हापुड़ जितेंद्र कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। साथ ही मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।

शनिवार को महिलाएं पुरानी कलेक्ट्रेट पहुंची जहां महिलाओं ने धरना देकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि एक गैंग सक्रिय है जो कि लगातार भोले-भाले लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहा है। आरोपी धोखाधड़ी करते हैं और चमरी स्थित एक प्लॉट को बार-बार बेच रहे हैं। हालांकि मामले में मुकदमा दर्ज है लेकिन पुलिस ने अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। हाथों में तखतियाँ लेकर महिलाएं पहुंची और धरने पर बैठ गई जिसके बाद सीओ हापुड़ ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद महिलाएं वहां से हटकर धरना स्थल पर पहुंच गई।

सिद्धार्थ चिल्ड्रन एकेडमी, हापुड़ में एडमिशन हेतु सम्पर्क करें: 8218066639







  • Related Posts

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित एकेपी कॉलेज के पीछे शीतला माता मंदिर के पुजारी की पत्नी…

    Read more

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    🔊 Listen to this अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम के गढ़ के अधिशासी अभियंता सूर्य…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि
    error: Content is protected !!