
हापुड़, सीमन/ हर्ष त्यागी (ehapurnews.com): हापुड़ के कलेक्टर पहुंचे व्यापारियों ने खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाए और कहा कि सैंपलिंग की रिपोर्ट आने में महीनों लग जाते हैं जिस कारण खाद्य पदार्थ भी एक्सपायर हो जाता है। फॉर्म 5 क निर्माता पर भी लागू हो। व्यापारी खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से बेहद आहत है। अपनी मांगों के समर्थन में व्यापारियों ने अधिकारी को भी सौंपा।
किराना मर्चेंट एसोसिएशन के बैनर तले व्यापारी बुधवार को एकत्र हुए जो हापुड़ के कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिनियम में निर्माता को आ रही कठिनाइयों का निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और कहा कि सैंपल भरे जाते समय रिटेलर के साथ-साथ निर्माता को भी पार्टी बनाया जाता है। परंतु निर्माता को सैंपल भरे जाते समय जारी किया गया फॉर्म 5 क नहीं भेजा जाता। ऐसे में मांग की है कि सैंपल भरते समय निर्माता को पार्टी बनाए जाने की दशा में फॉर्म क निर्माता के पते पर पंजीकरण डाक द्वारा तुरंत भेजना जाना चाहिए।
नकली व डुप्लीकेट सामान के समाचार रोजाना समाचार पत्रों से प्राप्त होते हैं। इसलिए रिटेलर या होलसेलर द्वारा बिल प्रस्तुत करने पर ही निर्माता को सैंपल भरते समय पार्टी बनाया जाए। सैंपल की जांच रिपोर्ट महीनों में प्राप्त होती है जबकि खाद्य सुरक्षा में मानक अधिनियम में जांच कर 14 दिन में सैंपल की रिपोर्ट भेजे जाने का प्रावधान किया गया है। ऐसे में राजकीय जन विश्लेषण प्रयोगशाला द्वारा नमूना प्राप्त होने के बाद 14 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट भेजने की व्यवस्था कराई जाएं। लगभग 15 सूत्रीय मांगों को लेकर व्यापारियों ने ज्ञापन सोपा।
व्यपारी नेता बिजेंद्र पंसारी, अमन गुप्ता ने कहा कि खेतों में कीटनाशक व रासायनिक खाद डालने का मानक तय नहीं है। व्यापारियों ने इस मुद्दे को भी उठाया और कहा कि अंधाधुन कीटनाशक व रासायनिक का प्रयोग खेती में किया जा रहा है। सिंचाई के लिए प्रयोग किए जाने वाला जल पूरी तरीके से दूषित हो चुका है जिसका असर खाद्य पदार्थों पर भी पड़ रहा है लेकिन खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के मानकों में बदलाव नहीं किया गया है। वर्तमान स्थिति के अनुसार खाद्य पदार्थों के मानक तय किए जाएं और कृषि विभाग को खेती में प्रयोग किए जाने वाले कीटनाशक व रासायनिक खाद के मानक तय करने के लिए लिखा जाए।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






















