
खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना प्रशिक्षण शुरू
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा ग्राम होशदारपुर गढ़ी तहसील व जिला हापुड़ में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान सुमित चौधरी ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे सेवानिवृत्ति प्रभारी श्री प्रवेंद्र कुमार, सेवानिवृत्ति प्रभारी श्री रूप किशोर शर्मा, सेवानिवृत्ति प्रभारी श्री वीरेंद्र सिंह
विजेंद्र सिंह प्रभारी जनपद हापुड़ द्वारा ग्रामीणों को मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण एवं इकाई लगाने पर मिलने वाले ₹100000 के अनुदान के विषय में जानकारी दी गई। सभी प्रतिभागियों को लेखन सामग्री भी वितरित की गई।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559






















