घर में घुसकर हमला करने के मामले में बाप-बेटों पर मुकदमा












घर में घुसकर हमला करने के मामले में बाप-बेटों पर मुकदमा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने आरोप लगाया है कि मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला किया जिसमें उसका पुत्र, पुत्रवधू, पुत्री व पोत्री घायल हो गए। पुत्रवधू ने पुलिस को 112 डायल कर मामले से अवगत कराया। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाली महिला ने बताया कि मंगलवार की शाम लगभग 4:30 बजे उसका पुत्र घर के बाहर की ईटों को अंदर ला रहा था। इसी बीच मोहल्ले का अनीश व उसका बेटा रिहान व सलमान उर्फ सोनू लाठी-डंडे व धारदार फावड़ा लेकर घर में घुस आए और विरोध करने पर गाली गलौज शुरू कर दिया जिसका विरोध करने पर अभद्रता की और महिला के साथ छेड़छाड़ भी की। इसी बीच अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे तो पीड़िता को बचाने का प्रयास किया लेकिन आरोपियों ने हमला कर दिया। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

होलसेल के दामों पर खरीदें बैटरी व सोलर पैनल: 6396202244











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!