
सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित टोल प्लाजा पर गाड़ी ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनमें से एक वृद्ध ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिससे परिवार में कोहराम मचा है। दूसरे का गंभीर हालत में उपचार फिलहाल उपचार जारी है।
बागपत के थाना चांदी के गांव पूरनपुर के रहने वाले रोहित कुमार ने बताया कि 6 मार्च की रात को उसके ससुर गंगाराम अपने भाई गाजियाबाद के रहने वाले मांगेराम के साथ बाइक से हापुड़ की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह छजारसी टोल प्लाजा पर पहुंचे तो पीछे से आई गाड़ी ने बाइक में टक्कर मारदी। सड़क हादसे के दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जिन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर किया गया। रविवार को उपचार के दौरान गंगा राम की मौत हो गई जबकि कार चालक की तलाश पुलिस कर रही है।
आसान किश्तों पर लगवाएं सोलर पैनल, कम करें बिजली बिल : 9897985509, 9068802851























