
हापुड़, सीमन /अमित कुमार(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली निवासी पूर्व वायु सेवा अधिकारी मनवीर सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ईमेल के माध्यम से पत्र भेजा है और सिंभावली क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए सिंभावली रेलवे स्टेशन पर बरेली इंटरसिटी रेल के ठहराव की मांग की है। उनका कहना है कि हर रोज यहां से बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। ऐसे में यात्रियों के हित के लिए बरेली इंटरसिटी रेल का ठहराव सिंभावली रेलवे स्टेशन पर दिया जाए जिससे यात्रियों को आवागमन में आसानी हो।
होलसेल के दामों पर खरीदें बैटरी व सोलर पैनल: 6396202244


























