
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव धनोरा निवासी रोहित त्यागी ने बताया कि 8 फरवरी को वह अपने साले अंकित के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए किठोर रोड स्थित एक बैंकट हॉल में गए थे जहां से वापस लौटते समय कुछ लोगों ने उन्हें और साले की जमकर पिटाई की।
आरोप है कि गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी दिनेश ने अपने पुत्र अभिषेक व अभिलाष के साथ मिलकर दोनों को रोक लिया। उसके बाद आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज व अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों पर हमला कर दिया। सीओ ने बताया कि मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दमदार ई-रिक्शा के साथ पाएं उचित दामों पर सभी एसेसरीज मुफ्त व लोन फीस फ्री: 7906867483






























