
हादसे में हुई पति की मौत के बाद पत्नी ने फंदा लगा दी जान
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में 26 दिसंबर को सड़क दुर्घटना में हुई जॉनी की मौत के बाद उसकी 35 वर्षीय पत्नी आरती ने अवसाद में आकर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार में मातम छाया है।
ज्ञात हो कि 26 दिसंबर की शाम स्कॉर्पियो कार में सवार नशेड़ियों ने सड़क पर जमकर उत्पाद मचाया था। अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारी थी और चंडी मंदिर रोड निवासी जॉनी को भी कुचल दिया था। सड़क हादसे के दौरान जॉनी तथा सर्वोदय नगर निवासी राहुल की मौत हो गई थी। हालांकि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया था। सड़क हादसे के बाद से ही जोनी की पत्नी आरती अवसाद में थी। बार-बार जॉनी के पास जाने की बात करती थी। शुक्रवार की सुबह उसने अपने कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर पंखे से लटक कर जान दे दी। पोस्टमार्टम कराए बिना ही परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।
हापुड़: PPF, सेरेमिक कोटिंग, टेफलॉन कोटिंग आदि के लिए संपर्क करें: 9759684646































