
👁 0 views Views
भूमि पर कब्जा करने का लगाया आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड निवासी बिंद्रेश ने बाबूगढ़ थाने में सोमवार को तहरीर देकर बताया कि उसके पति यशवीर सिंह का हाल ही में देहांत हो गया। उनके पति की बाबूगढ़ क्षेत्र के नूरपुर में संपत्ति है। फिलहाल महिला अपने पुत्र के साथ हापुड़ में रह रही है। पीड़िता का कहना है कि गांव में उनकी भूमि है जिस पर कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ है। जब कब्जे का विरोध किया तो आरोपी पीड़िता व उसके पुत्र के साथ मारपीट पर उतारू है? आरोपी गाली-गलौज करते हैं। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अब घर बैठे कराएं डॉ. लाल पैथ लैब्स से जांच: 9458757038, 9045959419


































