
बिजली बिल न आने से उपभोक्ता परेशान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड की संजय विहार और समीपस्थ कालौनियो गाँधी विहार , वैशाली, कृष्णाविहार आदि में विद्युत निगम द्वारा स्मार्ट मीटर फ्री में लगाने के बाद जनवरी 2025 में बिल मैसैज द्वारा भेजे गए तदोपरांत लगभग 02 माह बाद अभी तक बिल अप्राप्त है विद्युत बिल मासिक उपभोग के आधार पर भेजने तथा आवश्यकतानुसार बदले गए केबिल को विद्युत पोलस से अभी तक नही जोड़े गये जिसके समाधान हेतु अधिशासी अभियंता विघुत निगम और अधिशासी अभियंता स्मार्ट मीटर से उनके कार्यालय में सोमवार को समय 11-00 बजे जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का शिष्ट मंडल राजेन्द्र गुर्जर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व में सुन्दर कुमार आर्य जिलाध्यक्ष, विजयपाल आर्य जिला सचिव,ओमप्रकाश जिला महासचिव,महेन्द्र कुमार जिला कोषाध्यक्ष के साथ पहुंचा, दोनों अधिकारी अपने कार्यालय में नहीं मिले जिससे समस्याओ के समाधान हेतु वार्ता नहीं हो सकी , उनकी अनुपस्थिति में उनके कार्मिकों को पत्र दिया जिस पर फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र गुर्जर ने रोष वयक्त करते हुए समस्याओ के समाधान नही होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी।
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions open for Play Group to Class V: 9536100111 || By Bhagatji Educational Trust































