
👁 0 views Views
गढ़: घर के बाहर खेल रहे बालक की सड़क हादसे में मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव रेते वाली मढ़ेया में गुरुवार की शाम सड़क हादसे के दौरान एक 15 महीने के बालक की दर्दनाक मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
जानकारी के अनुसार मामला गुरुवार की शाम का है जब गंगा किनारे स्थित रेते वाली की मढैया निवासी प्रीतम सिंह का 15 साल का बेटा विपिन घर के बाहर खेल रहा था। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिससे परिवार में मातम छा गया।
दमदार ई-रिक्शा के साथ पाएं उचित दामों पर सभी एसेसरीज मुफ्त व लोन फीस फ्री: 7906867483






























