
शुगर मिल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के संभावली क्षेत्र के गांव खुड़लिया से सिंभावली शुगर मिल पैदल जा रहा युवक एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
गांव खुड़लिया निवासी करणवीर सिंभावली शुगर मिल जा रहे थे। शुगर मिल गांव खुड़लिया के नजदीक है। ऐसे में वह पैदल ही शुगर मिल पर जा रहे थे। सड़क पर पहुंचने के दौरान हापुड़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से करणवीर गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने कर्णवीर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010





























