
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 76 वें गणतंत्र दिवस पर शिक्षा भारती संस्कार केंद्र गोयना एवं दस्तोई ग्राम के बच्चों ने अपने अपने केन्द्रों पर मुख्य अतिथियों के समक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए एवं अपने ग्राम में पथ संचलन का प्रथम प्रयास कर सफलता प्राप्त की।
सर्वप्रथम शेषादेव सामल (सहायक निदेशक शिक्षा भारती स्किल डेवलपमेंट) के सानिध्य में मुख्य अतिथि गोयना ग्राम प्रधान वीर पल एवं विशेष अतिथि हर प्रसाद, राजकुमार एवं ओम पाल की उपस्थिति में केंद्र पर बच्चों ने सुन्दर मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। तदोपरांत ग्राम की चौड़ी गलियों में प्रथम बार पदसंचलन कर इन श्रमिक परिवार के बच्चों ने ग्राम वासियों का ध्यान अपनी ओर केन्द्रित कर प्रशंसा का अर्जन किया। इस कार्य में केंद्र इंचार्ज चिंकी , चीनू एवं विशाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
इसके पश्चात शेषादेव सामल के निर्देशन में ग्राम दस्तोई में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त देहली पुलिस इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने केंद्र पर झंडारोहण किया। केन्द्र के बच्चों ने अतिथि के समक्ष देशभक्तिपूर्ण , जोशीला, सुन्दर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके पश्चात केन्द्र पर शिक्षा प्राप्त कर रहे श्रमिक परिवार के बच्चों ने ग्राम में पद संचलन कर ग्रामीण वातावरण को देशभक्तिपूर्ण बनाने का सफल प्रयास किया। बच्चों के इस पद संचलन की ग्राम वासियों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई। इस कार्य में केंद्र इंचार्ज पूनम , शिल्पी एवं राखी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिक्षा भारती पदाधिकारी स्वाति गर्ग, हरीश मित्तल, मुकेश कुमार तोषनीवाल एवं कुलदीप कसाना ने इस सफल आयोजन पर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























