
लावारिस वाहनों को नीलाम कर ट्रैफिक पुलिस ने कमाए 11 लाख रुपए से अधिक
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): वर्ष 2023 से 2024 तक के पुलिस लाइन के यातायात कार्यालय परिसर में पड़े 173 वाहनों का निस्तारण शनिवार को नीलामी के जरिए कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कुँवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में शनिवार को यातायात कार्यालय परिसर में वर्ष 2023 से 2024 तक के एमवी एक्ट के अंतर्गत सीजशुदा 173 वाहनों की नीलामी कराकर निस्तारण कराया दिया और नीलामी के दौरान कुल 173 वाहनों की नियमानुसार नीलामी की प्रक्रिया सम्पन्न हुई, जिसमें बोली दाताओं द्वारा सर्वाधिक बोली 11 लाख 91 हजार 800 रूपये लगायी गयी।
नीलाम किए गए वाहनों में 140 दो पहिया वाहन, 27 तीन पहिया वाहन, 6 चार पहिया वाहन शामिल हैं।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069































