
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में रविवार को किसी बात को लेकर जदीद चौकी के पास दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई जिसमे एक महिला समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।चौकी से करीब 200 मीटर की दूरी पर दो पक्ष में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ जिसमें महिला समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।





















