
किसान नेताओं से विद्युत विभाग के अधिकारियों ने की मुलाकात
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन संघर्ष (अ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। इसी क्रम में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता गढ़ एसडीओ गढ़ कोतवाल गढ़मुक्तेश्वर तमाम अधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि स्मार्ट मीटर और गढ़ नगर के जेई के खिलाफ अधीक्षक अभियंता हापुड के ऑफिस के घेराव का आह्वान किया था। सरनजीत के अनुसार तमाम अधिकारियों ने वादा किया कि एक सप्ताह में गढ़ जेई को हटा दिया जाएगा और गांव में स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएंगे और जिन संविदा कर्मियों की शिकायत की गई है उनको भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाएगा। सारी मांगे मानने के उपरांत विद्युत विभाग के कार्यालय के घेराव का प्रोग्राम स्थगित किया गया।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500
































